बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मण्डल चुनाव,अध्यक्ष पद पर पिन्टू विजयी घोषित
लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मण्डल के चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई ।
रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मतों का प्रयोग किया। जिसमें
अध्यक्ष पद के लिए पिन्टू गुप्ता एवं सुजीत कुमार गौतम के बीच मुकाबला रहा। जबकि वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए अखिलेश यादव एवं रविन्द्र शर्मा चुनाव मैदान में थे।
मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। जिसमें पिन्टू गुप्ता 304 अधिक मत पाकर विजयी घोषित हुए तथा अखिलेश यादव ने 314 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी रासिद अली एवं रामशंकर राजपूत ने बताया कि व्यापारियों में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला, शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक, जय गुप्ता, विमर्श गुप्ता, राज कुमार रावत, कोषाध्यक्ष रवीश मंत्री, प्रियांशू गुप्ता, संगठन मंत्री अर्नव तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही
राजेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं
लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने परिणाम घोषित करते हुए कहा
“व्यापार मण्डल का चुनाव आपसी भाईचारे एवं लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। संगठन में सभी व्यापारी एक परिवार की तरह हैं और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसी क्रम में
महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व से सदस्यता अभियान एवं चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराए गए।
चुनाव प्रक्रिया में राजेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह पार्षद, ताराचन्द्र रावत, देवीदास अग्रवाल, शिव प्रसाद पाण्डेय, इरशाद अहमद गुड्डू, नीरज शुक्ल एवं विमलेश तिवारी सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग किया। सभी चुनाव अधिकारियों एवं सहयोगियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
अंत में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



