यूपी सरकार में मंत्री मण्डल विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ
राज्यपाल ने मंत्रियों को दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इसमें खासकर जाति वर्ग को साधने के लिए मंत्री मण्डल विस्तार माना जा रहा है।
रविवार को जन भवन में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिसमें भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री और
मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गयी।
अजीत सिंह पाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार,
सोमेंद्र सिंह तोमर को स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई। साथ ही
कृष्णा पासवान राज्यमंत्री एवं
कैलाश सिंह राजपूत को राज्य मंत्री पद की शपथ ली। इसी क्रम में
सुरेंद्र दिलेर राज्य मंत्री और
हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण के दौरान यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में
6 नए मंत्री बनाये गए है।
दो राज्य मंत्रियों की पदोन्नति देकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गयी। कुल विस्तार मंत्रिमंडल में
2 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री नए मंत्रिमंडल मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
पूर्ण विश्वास है कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ आप सभी जनसेवा व सुशासन के संकल्पों के साथ नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं करता हूं।



