उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मन और आत्मा को योग ही रख सकता प्रसन्न -दयाशंकर मिश्र 

आयुष राज्यमंत्री ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ

 

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आयुष राज मंत्री द्वारा योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

सोमवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के महर्षि चरक सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश व्यापी राज्य स्तरीय योग सप्ताह का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा दयाशंकर मिश्र दयालु के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, आयुष महानिदेशक चैत्रा वी. विशेष सचिव मदन सिंह गबरियाल , निदेशक आयुर्वेद डॉ नारायण दास , निदेशक यूनानी प्रो जमाल अख्तर ,निदेशक होम्योपैथिक डॉ प्रमोद कुमार मौजूद रहे। साथ ही अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने पूरे सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में , सभी ग्राम पंचायत में योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार की योग दिवस की थीम है योगा फॉर हेल्थी एजिंग।

प्रदेश स्तर पर आयुष कवच ऐप पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है और अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस बार और अधिक संख्या में लोगों को योग से जोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने बताया कि बुढ़ापे के रोग जब जन्म लेने लगते हैं ,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती है ।

मन और आत्मा को योग ही प्रसन्न रख सकता है । व्यायाम से केवल शरीर स्वस्थ रहता है मन नहीं । आज की व्यस्ततम जीवन शैली में योग प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।

योग ही व विद्या है जिसको पूरे संसार ने माना है। योग से आज मुस्लिम देश भी जुड़े हैं यह कोई पूजा पद्धति नहीं है। योग के माध्यम से ही सर्वांगीण स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है ।

योग सप्ताह की बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है और इसके लिए प्रदेश सरकार और भारत सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है।

प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन 30 मिनट का योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। इस कार्यक्रम में दयानंद बाल विद्यालय के बच्चों द्वारा योगासन का अद्भुत प्रदर्शन किया गया।

मंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया ।अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से पधारे डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने वैज्ञानिक सत्र में बताया कि भारत में पूर्वोत्तर भारत में कैंसर बहुत तेजी से लोगों में फैल रहा है इसका कारण है कि पूर्वोत्तर राज्यों में मांस को भूनकर या फ्राई कर अधिक खाते हैं।

उन्होंने बताया कि कैंसर से लड़ने में ,कीमोथेरेपी की जरूरत कम करने में ,रेडियोथेरेपी कम करने में योग और आयुर्वेद का बहुत बड़ा योगदान देखा गया है।

द्वितीय वैज्ञानिक सत्र में ब्रह्माकुमारी से पधारी राज योगिनी दीदी मनोरमा ने बताया कि राजयोग का प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

वहीं लवि से आए योग के विभाग अध्यक्ष डॉ अमरजीत यादव ने बताया कि योग करने से मनुष्य की क्रोध पर नियंत्रण हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन

करते हुए राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुधा सिंह ने सभी अतिथियों मंत्री, प्रमुख सचिव, महानिदेशक, विशेष सचिव, तीनों निदेशकों कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शची श्रीवास्तव, डा संजीव सक्सेना ने किया। इस मौके डॉ धर्मेंद्र समेत अन्य चिकित्सक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button