17 वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक में शिव भक्तिमय हुआ रामलीला ग्राउंड
27 चौकियों पर 55 सौ रूद्र विराजमान, शिव भक्तों ने की पूजा

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में शिव भक्तों द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया । गुरुवार को शिव सेवा परिवार द्वारा श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या पर रामलीला ग्राउण्ड ऐशबाग में 17वाँ सपादलक्ष रूदाभिषेक हर हर महादेव के उच्चारण से गूंज उठा। जिसमें भगवान शिव का विधि विधान के साथ
प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित शिव शंकर पाण्डेय एवं डा योगेश व्यास तथा 5 सहयोगी आचार्यों के साथ शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन कराया गया। वहीं भगवान का आवाहन पाद्य,अर्घ्य, आचमन,स्नान सुगंधित जल स्नान वस्त्र जनेऊ, चंदन, अक्षत, मिश्रित अनाज, गुलाल बेल पत्र फूल धूप दीप नैवेद्य पान सुपाड़ी ऋतु फल दक्षिणा, स्तुति आरती पुष्पांजलि तथा विसर्जन किया गया।
आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 55सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्तों ने पूजा की। भगवान के अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540लीटर गंगाजल एवं 3कुंटल गाय का दूध मंगाया गया। आयोजक हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में ही गड्ढा खोद कर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर
हरिश्चंद्र अग्रवाल,अमरनाथ मिश्रा,राजेंद्र कुमार अग्रवाल,अरविंद तिवारी,सुधीर गुप्ता,मनमोहन, लोकेश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला,शिवम बंसल, विनोद अग्रवाल,उत्कर्ष त्रिपाठी,अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा,दीपक बाजपेई,सुनील शुक्ला, नीरज मिश्रा,मयंक मनोचा,वर्षा शर्मा, उज्जवल शुक्ला,अनुज अग्रवाल, संजय सोनकर, सत्यकाम मिश्रा, अर्चना, सनी लालवानी, आशा रानी निगम, प्रीति निगम, देवेश संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।



