राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का इमेजिन रिसोर्ट में स्वागत
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का इमेजिन रिसोर्ट में भव्य स्वागत किया गया।
बुधवार को इमेजिन रिसोर्ट में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का भव्य स्वागत राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं
कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ से व्यापारियों के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश के व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिलोक त्यागी के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



