उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पहुंचे बाढ़ क्षेत्र, किया निरीक्षण 

स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, दिए निर्देश 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बाढ़ क्षेत्रों में दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गयी। शुक्रवार को

मुख्य चिकित्साधिकारी डा एनबी सिंह एवं योगेश चन्द्र रघुवंशी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रों जेहटा एवं दाऊदनगर का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रा.स्वा.केन्द्र फैजुल्लागंज, का भी निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में जनसामान्य को चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार डा निशान्त निर्वाण, उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र दाऊदनगर में स्थलीय भ्रमण कर बाढ राहत चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहकर जनसामान्य को प्रदान की जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं में सर्वेक्षण किया।

साथ ही अधीक्षक, सामु.स्वा.केन्द्र काकोरी डा केडी मिश्रा के निर्देशन में सामु.स्वा.केन्द्र काकोरी की टीम द्वारा मुन्नालाल खेडा, सैथा तकिया में 160 घरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा 288 किट वितरित की गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशों के क्रम में डा आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग.प्रा. स्वा.केन्द्र फैजुल्लागंज, क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के कृष्णलोकनगर, गोमती विहार, जुगल विहार में 60 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया।

क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी।

क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कृष्णलोकनगर में 60 एवं गोमती विहार में 45 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।

जानें कैसे करें वेक्टर जनित रोगो से बचाव

घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।

वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

स्वयं बचाव के उपाय

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। पूरी बांह के कपड़े पहनने। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे।

दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे। घर में या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।

टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।

बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button