सेवा संकल्प अभियान में चिकित्सा अधीक्षक ने किया रक्तदान
बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ लगा रक्तदान शिविर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सेवा संकल्प अभियान में मरीजों को फल वितरण के साथ चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं रक्तदान किया।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर चिकित्सालय में निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान की देखरेख में मरीजों को फल वितरण के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुकेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि लखनऊ पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रही।
वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. उस्मानी एवं अन्य चिकित्सक, डी पी आर ए प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार, प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान समेत अधिकारी,की उपस्थिति रहे। वहीं
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक एवं सीएमएस डॉ. हिमांशु द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
30 यूनिट रक्तदान और मरीजों को फल वितरण..
अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया। उनके साथ अन्य डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगभग 25 से 30 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के पश्चात मुख्य अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमएस डॉ. हिमांशु, डॉ. उस्मानी एवं अन्य अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फलों का वितरण किया।
डॉ सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा चिकित्सालय सदैव से मरीजों की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आज का यह रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम हमारी उसी सेवा भावना का प्रतीक है।
साथ ही डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और उन 25-30 रक्तदाताओं का विशेष धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने आगे बढ़कर रक्तदान किया।
हमारा उद्देश्य है कि इस 15 दिवसीय पखवाड़े में अस्पताल में आने वाले हर मरीज को सर्वोत्तम और संवेदनशील इलाज मिले। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में आशीर्वाद दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।


