राजधानी में एआरटीओ के घर पर छापा, करोड़ों नगदी समेत जेवरात बरामद
विजिलेंस टीम की छापेमारी में 13 किलो सोना, हीरे के जेवर बरामद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सेवानिवृत्त एआरटीओ के घर की छापेमारी में करोड़ों रूपये समेत जेवरात बरामद किया गया।
बुधवार परिवहन विभाग में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के राजधानी स्थित आवास पर विजिलेंस द्वारा छापेमारी की गयी ।
जिसमें 13 किलो सोना, हीरे के जेवर बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विजिलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित ललित कुमार मूलरूप से रायबरेली जिले का रहने वाला है। उनके खिलाफ कानपुर में तैनाती के दौरान विजिलेंस से भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी।
इसके बाद विजिलेंस ने लखनऊ के अलीगंज के चंद्रलोक कालोनी सात और आठ जुलाई को छापेमारी कर 13 किलो सोना, नौ किलो चांदी, हीरे के जेवरात बरामद किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। इन्हें घर में विभिन्न जगहों पर पैकेट बनाकर रखा गया था।
इसके अलावा टीम को ललित से जुड़े बंगला, कोठियां, दुकानें, खेत और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इस कार्रवाई की सराहना करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्रवाई में शामिल टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
वहीं इस प्रकरण से चर्चा का विषय बन गया कि आखिर और ऐसे कितने लोग होंगे जो देश कमाई कर रहें हैं। ऐसे ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं।



