महापौर ने निर्वाचित पार्षद को पांच महीने बाद दिलाई शपथ
हाईकोर्ट के आदेश पर पार्षद को दिलाई शपथ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। हाई कोर्ट के आदेश बाद निर्वाचित पार्षद को शपथ दिलाई गयी। रविवार को
हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक मामला जाने के बाद ललित तिवारी को महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा शपथ दिलाई गयी।
पार्षद का शपथ लेने का मामला हाईकोर्ट आदेश आते ही सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था। निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को 5 महीने बाद शपथ दिला दी गई।
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल उन्हें शपथ नहीं दिला रही थीं। हाल ही में इस
मामले में नाराज हाईकोर्ट ने मेयर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज़ कर दिए थे। वहीं महापौर ने हवाला देते हुए बताया कि बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद पार्षद को शपथ दिलाई।
साथ ही उन्होंने निर्वाचित पार्षद को बधाई दी। इस मौके पर नगर आयुक्त समेत अन्य पार्षद, कर्मचारी मौजूद रहे।



