उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

  अग्निवीर भर्ती रैली 665 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा   

तीसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी भर्ती रैली

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चल रही भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को

भर्ती कार्यालय ने छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में भर्ती रैली के तीसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई। इस भर्ती रैली में औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

इस श्रेणी के लिए कुल 904 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमें 665 (73.56%) अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में भाग लिया।

09 फरवरी को यानि कल अग्नीवीर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती आयोजित की जायगी। जिसमें बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा एवं फतेहपुर जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button