अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन सहित नहर में गिरा युवक, राहगीरों ने निकाला बाहर
मामूली चोट के निशान,जिला अस्पताल में भर्ती इलाज जारी

रामनगर। बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सड़क पर चलना भी किसी खतरे से कम नहीं रहा। मामला थाना रामनगर क्षेत्र के दल सराय के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक वाहन सहित नहर में जा गिरा।
दुर्घटना की आवाज आस पास के लोगों ने जैसे सुनी वैसे ही दौड़ पड़े और आनन फानन में युवक को नहर से बाहर निकाला । जिसमें युवक पानी में गिरते ही राहगीरो ने डूबने से बचा लिया। भीषण ठंड में युवक काँप रहा था। वहीं समाजसेवियों ने अपने कपड़े पहनाये ।
वहीं युवक को घायल अवस्था रामनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि रामनगर कस्बे के लखरौरा मोहल्ले के रहने वाले शिव शंकर विश्वकर्मा के छोटे पुत्र योगेश विश्वकर्मा अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए रानी बाजार जा रहे थे,
तभी दलसराय के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाइक को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है, हालत सुधार है।



