एफएसडीए ने दवाओं की नकली बिलिंग, फेक ट्रांजैक्शन गिरोह का किया भंडाफोड़
नकली दवाओं के कारोबारियों पर एफआईआर कराई दर्ज

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश भर में लगातार नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को
नकली बिलिंग एवं फेक ट्रांजैक्शन करके नकली औषधियों को बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह का खुलासा कर पांच अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अमीनाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गयी।
प्रदेश में नकली एवं संदिग्ध दवाओं की सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई हैं। बीते बुधवार को थाना अमीनाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गयी।
नकली दवाओं में संलिप्त फर्मो में..
मनीष मिश्रा, प्रोपराइटर, मेसर्स मिश्रा एसोसिएट्स, अमीनाबाद, आमोद कुमार मिश्रा, संचालक, मेसर्स मिश्रा मेडिकल एजेंसी, बछरावां, जनपद रायबरेली सन्नी कश्यप, प्रोपराइटर, मेसर्स अशोक फार्मासुटिकल्स,
अमीनाबाद, जनपद लखनऊ व मेसर्स भारत फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ एवं फर्म एमडीएच फार्मा, अमीनाबाद लखनऊ के संचालक देवेन्द्र शुक्ला व राहुल, द्वारा बिना भौतिक दवा सप्लाई के आपस में क्रॉस-बिलिंग करके,
फर्जी बिल बनाने और बिना बैंक ट्रांसफर के कागजी लेनदेन दर्शाकर नकली, काउंटरफ़िट औषधियों को बाज़ार में खपाने वाला के आरोप में बीएनएस की धारा 111, 276, 277, 278, 318, 319, 336 व 338 के अंतर्गत थाना अमीनाबाद, लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई। एफएसडीए
जांच के दौरान पाया गया कि मेसर्स मनीष मेडिकल एजेंसी (रायबरेली), मिश्रा एसोसिएट्स, अशोक फार्मास्युटिकल्स, भारत फार्मा और एमडीएच फार्मा (अमीनाबाद) द्वारा भारी मात्रा में एक-दूसरे को औषधियों की बिक्री की गई थी।
जबकि भारत फार्मा और एमडीएच फार्मा फर्म की प्रोपराइटर क्रमशः अमरीन अहसन और मंतशा ने लिखित बयान दिया की उनके स्टोर में औषधियों का समस्त भंडारण व क्रय-विक्रय उनके द्वारा नहीं बल्कि उन्हे धोखे में रख कर इनकी फर्म का संचालन देवेन्द्र शुक्ला द्वारा किया जाता है।
जांच में मनीष एसोसिएट्स और अशोक फार्मास्युटिकल्स द्वारा इन दोनों फर्म को भारी मात्रा में दवाएं बेचे जाने की पुष्टि तो हुई। भौतिक सत्यापन में इन फर्म पर किसी भी प्रकार की औषधि का भंडारण नहीं पाया गया।
जाँच में यह भी पाया गया कि मिश्रा मेडिकल एजेंसी (बछरावां) और मिश्रा एसोसिएट्स (अमीनाबाद) द्वारा ‘Augmentin Duo 625’ दवा लखनऊ की मेसर्स मेडी किंग फार्मा से वास्तविक लैंडिंग कॉस्ट ₹116.7 से बहुत कम दर ₹56.60 किया जाना दर्शाया गया।
मेडी किंग फार्मा द्वारा ऐसी किसी बिक्री से लिखित इनकार करने से यह स्पष्ट हो गया कि उक्त फर्म नकली दवाओं के क्रय-विक्रय में संलिप्त है।
लखनऊ में अब तक की दर्ज एफआईआर में..
06 जुलाई को मेट्रो स्टेशन आलमबाग के पास से टॉरेंट फार्मा तथा रिलैक्स फार्मा की नकली औषधियां Chymoral Forte (4800 टैबलेट) की Gudcef Plus (2940 टैबलेट) मूल्य लगभग ₹1.6 लाख सीज की गईं।
वाराणसी निवासी विमल कुमार सिंह (वाराणसी) को मौके से गिरफ्तार किया गया। विमल कुमार सिंह (वाराणसी) व उसके सप्लायर संदीप श्रीवास्तव, प्रोपराइटर, मेसर्स न्यू सर्जिकल, वाराणसी के विरुद्ध आलमबाग थाना, लखनऊ में BNS की धारा 276, 277, 278, 318 एवं 319 के तहत दिनांक 06.07.2026 को FIR संख्या 0086/2026 दर्ज कराई गयी।
अवैध गोदाम, अमीनाबाद, लखनऊ रंजीत सिंह जुल्का के अवैध गोदाम से भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाएं (जैसे- Telma रेंज, Flozen-AA, MOXYZIDE-CV, Pantop 40, Chymoral Forte आदि) बरामद हुईं।
प्रकरण में ₹21 लाख मूल्य की दवाएं सीज कर 27 नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। रंजीत सिंह जुल्का (लखनऊ), भूपेन्द्र शर्मा (राजस्थान), सतेन्द्र गुज्जर (राजस्थान), वीरू सिंह चौहान (प्रयागराज), राजविक्रम सिंह (लखनऊ), मिश्रा (वाराणसी), अमन कसौधन (गोंडा), रिहानं
सीतापुर) के विरुद्ध BNS की धारा 276, 277, 278, 318, 319, एवं 111 के तहत थाना अमीनाबाद, लखनऊ में 19 जुलाई को फिर दर्ज कराई गयी।
बिना वैध लाइसेंस के नकली दवाओं के भंडारण व परिवहन 16-17 जुलाई को बिना वैध लाइसेंस के नकली दवाओं के भंडारण व परिवहन पर मुख्य अभियुक्त राज विक्रम सिंह (लखनऊ), भूपेंद्र सिंह (लखनऊ) एवं विनीत सिंह
(लखनऊ) के विरुद्ध थाना बक्शी का तालाब, लखनऊ में BNS की धारा 276, 277, 278, 318 एवं 319 के तहत FIR संख्या 0278/2026 दर्ज कराई गयी।
इण्टरप्राइजेज, अमीनाबाद, लखनऊ (2) मेसर्स शिव शक्ति फार्मा अमीनाबाद, लखनऊ (3) मेसर्स श्री अशोक फार्मास्युटिकल्स, (1) मेसर्स महाराजा अमीनाबाद, लखनऊ एवं (4) मेसर्स अपोलो फार्मेसी, अमीनाबाद, लखनऊ
दिनांक 24 जुलाई को (1) रत्नेश कुमार, प्रोपराइटर, मेसर्स महाराजा इण्टरप्राइजेज (2) ऋषभ कश्यप, प्रोपराइटर, मेसर्स शिव शक्ति फार्मा, (3) सनी कश्यप, प्रोपराइटर, मेसर्स श्री अशोक फार्मास्युटिकल्स और (4) अविनाश चौधरी (प्राथमिक विद्यालय, बाराबंकी में अध्यापक)
संचालक मेसर्स अपोलो फार्मेसी के विरुद्ध फर्जी बिलिंग के माध्यम से नकली औषधियों को बाज़ार में संघटित गिरोह बनाकर खपाने के आरोप में के आरोप में BNS की धारा 276, 277, 278, 318, 319, 336, 338 एवं 111 के तहत FIR संख्या 0060/2026 दर्ज कराई गयी।
मेसर्स शिव शक्ति मेडिकल, अमीनाबाद, लखनऊ, मेसर्स मीत इण्टरप्राइजेज, अमीनाबाद, लखनऊ, विद्या फार्म, अमीनाबाद, लखनऊ एवं, मेसर्स आर एन फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ, 25 जुलाई को कपिल जयसवाल, प्रोपराइटर मेसर्स शिव शक्ति मेडिकल, हरमीत सिंह,
प्रोपराइटर, मेसर्स मीत इण्टरप्राइजेज, प्रियांशु पाल, संचालक, विद्या फार्म, साहिल जैदी, संचालक मेसर्स आर एन फार्मा एवं आबिद अली अतहर डिस्ट्रीब्यूटर, मार्ग सॉफ्टवेयर के विरुद्ध फर्जी बिलिंग फर्जी बिलिंग के
माध्यम से नकली औषधियों को बाज़ार में संघटित गिरोह बनाकर खपाने के आरोप में के आरोप में BNS की धारा 276, 277, 278, 318, 319, 336, 338 एवं 111 के तहत FIR संख्या 0130/2026 दर्ज कराई गयी।
> अग्रिम जांच को क्रय विक्रय बंद कर, सील की गयी फर्मों का विवरण..
एसकेजी मेडिकल्स, आजाद मार्केट, अमीनाबाद, लखनऊ।
बिलों व लेजर्स की अग्रिम जाँच तक धारा 22 (1) (d) के तहत संचालन पर रोक। मेसर्स गायत्री फार्मा एंड सर्जिकल, अमीनाबाद, लखनऊ।
संदिग्ध बिलिंग के चलते धारा 22 (1) (d) के अंतर्गत दुकान सील। मेसर्स हेल्थ प्लस, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच के लिए धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई। एमके फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच के लिए धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई।
माँ अम्बे फार्म, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच हेतु धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई।
मेसर्स आर एन फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच हेतु धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई। सनलाइट फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच के लिए धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई। सोनल फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच के लिए धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई।
सुपरविजन फार्मा, अमीनाबाद, लखनऊ।
वित्तीय लेजर्स की जाँच हेतु धारा 22 (1) (d) के तहत रोक व सीलिंग की कार्रवाई।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर कार्यवाही के लिए आगामी रणनीति
स्पूरियस (counterfeit) दवा के अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए लिए विभाग द्वारा रणजीत सिंह जुल्का, अमीनाबाद, लखनऊ के अवैध गोदाम से बरामद नकली
औषधियां का मुख्य श्रोत राजस्थान राज्य से जुड़े भूपेंद्र शर्मा एवं ट्रांसपोर्टर सतेन्द्र गुज्जर के विरुद्ध भी FIR दर्ज कराई गयी है। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा देहरादून, उत्तराखंड राज्य में संचालित कई ब्रांडो की नकली
(काउंटरफ़िट) दवा निर्माण करने वाली अवैध निर्माण इकाई पर छापे के कार्रवाई की गयी। जिसमें 4 अभियुक्त, राजेंद्र सिंह उर्फ़ अरुण टुंडा, विनय भटनागर, गौरव त्यागी एवं विनय चन्द्र के FIR दर्ज कराई गयी ।
स्पूरियस (counterfeit) दवा के अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोड़ने और इससे जुडे स्थानीय थोक फ़र्मों के लाइसेंस निरस्तीकरण एवं संचालकों और ऐजंट्स के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र द्वारा समस्त जनपदों के औषधि निरीक्षको को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।



