उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मलिहाबाद में मां-बेटी के घर में गला रेतकर हत्या,जाँच में जुटी पुलिस 

डबल मर्डर में दोनों का शव मकान के अंदर मिला 

फ़ाइल फोटो संलग्न..

हत्यारों को पकड़ने के लिए गठित की गई विशेष टीम 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के मलिहाबाद में डबल मर्डर की घटना से क्षेत्र में सन्नाटा फैल गया। मामला गुरुवार को मलिहाबाद के ईसापुर गांव में गीता (24) और उनकी बेटी दीपिका (7) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके मकान में पड़े मिले। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी माहौल व्याप्त हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि महिला का पति मुंबई में काम करते हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला का बेटो अपने नाना के घर पर था। सुबह जब उसने मां को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह नाना और मौसी के साथ अपने घर पहुंचा । दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों सीढ़ी से घर के अंदर गए तो कमरे में खून से लतपथ मां-बहन के शव पड़े थे। डीसीपी ने बताया पश्चिमी ने बताया ईसापुर गांव में रहने वाली गीता 24 और उनकी बेटी दीपिका सात साल की बदमाशों ने हत्या कर दी। गीता का पति प्रकाश कन्नौजिया मुंबई में लांड्री का काम करता है। शुरूआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहें हैं। फोरेसिंक और डॉग स्क्वायड की टीमें मामले की जांच कर रही है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। हमलावर घर के पीछे से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। मृतका के पिता सिद्धनाथ की माने तो दामाद प्रकाश 15 दिन पहले ही मुंबई गया है। गीता का मायका दिलावर नगर में है। गीता का बेटा देवांश मेरे घर पर था। ईसापुर गांव में गीता छोटी दीपिका के साथ घर पर अकेली थी। देवांश मां से बात करने के लिए बार-बार फोन कर रहा था लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब फोन नहीं उठा तो चिंता हुई और सीधे नाती के साथ बेटी के घर पहुंचा। दरवाजा बंद होने के कारण सीढ़ी मंगाकर नाना और नाती घर में घुसे तो देखा कि गीता और नातिन दीपिका शव कमरे में पड़ा था। गीता की गर्दन कटी थी, जबकि दीपिका के माथे पर धारदार हथियार से मारा था।वहीं इन सभी पहलुओं की जाँच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button