उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

16 अगस्त को अटल स्मृति संध्या का होगा आयोजन – ब्रजेश पाठक 

अटल फाउंडेशन की समीक्षा बैठक, तैयारियो पर बनी रणनीति 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आगामी राजधानी में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को

पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को सादगी के साथ मनाई जाएगी।

बैठक में डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि 16 अगस्त को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अटल स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पद्मश्री एवं प्रख्यात कवि प्रो.अशोक चक्रधर द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी संतोष सिंह, त्रियंबक त्रिपाठी, मंत्री, लखनऊ व्यापार मंडल नारायण शुक्ला, डॉ. केके सिंह, डिप्टी मेयर पम्मी तिवारी, संजय चौधरी,

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, विनायक पांडेय, रमेश तूफानी, मीडिया प्रभारी, भाजपा मनीष दीक्षित, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, डॉ. वीडी मिश्रा,

पार्षदगण राजू गांधी, बबलू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी मुन्ना, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय, अंजनी शुक्ला, रमाशंकर शुक्ला, पूर्व डीजी पुलिस डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला, लोकनाथ अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button