डॉक्टरों ने राष्ट्र नायकों को किया नमन
संस्थान निदेशक ने ध्वजा रोहण कर उपलब्धियों को किया साझा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों राष्ट्र नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमन ने परंपरागत रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को उन्होने संबोधित किया।
राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को संस्थान की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होने कहा कि यह दिन देश की आजादी का जश्न मनाने, इसे हासिल करने के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और आजादी के बाद से भारत की प्रगति को प्रतिबिंबित करने का दिन है।
निदेशक ने संस्थान की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
संस्थान निदेशक ने गिनाई उपलब्धियां..
👉 संस्थान ने चिकित्सा शिक्षा, शोध, नवाचार एवं उत्कृष्ट मरीज सेवाओं के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित पहचान स्थापित की है।
👉 नाक ए डबल प्लस मान्यता: संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नाक ) द्वारा ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त है, जो संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शोध, प्रशासन एवं संस्थागत उत्कृष्टता का प्रमाण है।
👉 राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की रैंकिंग में संस्थान ने देश में 5वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं चिकित्सा सेवाओं का परिचय दिया है।
👉 संस्थान की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वैश्विक पहचान ने लगभग 400 के आसपास वैश्विक स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस रैंकिंग में देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में एम्स , नई दिल्ली और PGIMER, चंडीगढ़ के बाद संस्थान का स्थान होना संस्थान की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
👉 फैकल्टी की नियुक्तियों में अभूतपूर्व प्रगति : संस्थान में नियुक्ति के 6 चक्र (सिक्स साइकिल्स ऑफ़ अपॉइंटमेंट ) सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं, जिसके अंतर्गत अब तक 213 नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
इन नियुक्तियों के परिणामस्वरूप संस्थान में वर्तमान में 450 से अधिक फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं। यह मानव संसाधन की मजबूती संस्थान में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा, अत्याधुनिक शोध तथा उत्कृष्ट एवं समर्पित मरीज सेवाओं को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
👉 उन्होंने कहा कि एक बड़ी उपलब्धि पैरामेडिकल व अन्य कैडर में नई भर्तियों के लिए नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने का कार्य था, जो सफलता पूर्ण किया जा रहा है।
👉 उन्होंने सलोनी हार्ट फाउंडेशन के विषय मे भी जानकारी दी, जो congenital हार्ट डिजीज से ग्रस्त बच्चो को पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल है। एडवांस पीडियाटिक सेंटर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र ही गामा नाइफ भी संस्थान को प्राप्त हो सकेगा।
👉 टोटल डिजिटइजेशन और आर्टिफिशल
इंटेलीजेंस के विषय में कहा कि इसके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकार्ड्स के माध्यम से पेपरलेस हेल्थकेयर
इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। जिससे रोगी सेवा और संचार और भी आसान और निर्बाध हो जाएगा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग व कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉज के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए।
संस्थान के कर्मठ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट व उत्तम कार्य निष्पादन के लिए निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी डीन प्रो मनोज जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो आर हर्षवर्धन, संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रशासन )श्री प्रकाश सिंह, अन्य संकाय सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।



