पर्यावरण संरक्षण को प्लास्टिक से बनायें दूरी- डॉ सिंह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्लास्टिक प्रयोग रोकने की अपील की

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्लास्टिक प्रयोग रोकने की अपील की। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी अस्पताल में प्लास्टिक प्रयोग छोड़ने के लिए जागरूक किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना के तहत चर्चा की गयी।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें जिसमें विभाग की पीजी स्कॉलर उम्दा खान ने जानकारी साझा की। इस अवसर पर विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. अत्ताउल्लाह खान ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला और पर्यावरण को किस तरह सुरक्षित रख सकते हैं अपने विचार साझा किये ।
इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग अध्यक्ष प्रो. मनीराम सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुये कहा कि आज प्लास्टिक का इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा सा बन गया है। जिसके चलते कई तरह की बीमारियां पनप रही है। आज प्लास्टिक की थैली में खाने पीने की चीजें ले जाना लोगों की आदत सी बन गई है और हमें प्लास्टिक से दूरी बनानी होगी।
सरकार ने प्लास्टिक आदि कचरे को डंपिंग करने की उचित व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए नगर निगम ने कूड़े वाली गाड़ी की व्यवस्था कर रखी है , लेकिन हम लोग सरकारी व्यवस्था का सही सदुपयोग नही कर पा रहें हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां चाहे वहां कूड़ा फैंक देते हैं नतीजा नालियां चौक हो जाती है और एक ही बरसात मै पानी सड़कों बहने लगता है।
जिसके चलते बीमारियां धीरे धीरे पनपने लगती है। डॉक्टर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज के दिन हम सबको एक संकल्प लेना चाहिए कि हम घर के सूखे कचरे को अलग और गीले कचरे को अलग रखेंगे। साथ की साथ बाजार से सब्जी आदि प्लास्टिक की थैली नही लाएंगे तथा इसके लिए कपड़े का एक थैला आज ही खरीदेंगे या बनाएंगे। अगर हम यह सब कर लेते हैं तो यह हमारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान साबित होगी।