उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

झूठी शिकायतों की जांच को जिला स्तरीय समिति बनाने की उठाई मांग

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बैंक अधिकारियों पर झूठी शिकायतों की जांच के लिए मुख्यमंत्री से जिला स्तरीय समिति बनाने की मांग की गयी।

मंगलवार को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (आयबॉक) के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैंक अधिकारियों के विरुद्ध उनके

आधिकारिक कार्यों, ऋण वसूली एवं सरफेसी कार्रवाई से संबंधित आपराधिक शिकायतों की प्रारंभिक जांच के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है।

आयबॉक के अनुसार, निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत ऋण वसूली करने वाले बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कई बार दबाव बनाने अथवा वसूली कार्रवाई रोकने के उद्देश्य से शिकायतें की जाती हैं।

ऐसी शिकायतों के कारण अधिकारियों को पुलिस जांच एवं न्यायालयीन प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। जिससे ऋण वसूली भी प्रभावित होती है।

प्रस्तावित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल किए जाने का सुझाव दिया गया है।

समिति शिकायत की प्रथम दृष्टया जांच कर यह देखेगी कि मामला वास्तविक आपराधिक कृत्य से जुड़ा है या बैंक की वैधानिक वसूली कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है।

आयबॉक ने स्पष्ट किया कि वास्तविक शिकायतों की जांच में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। लेकिन निराधार एवं दुर्भावनापूर्ण शिकायतों से बैंक अधिकारियों के उत्पीड़न को रोका जाना आवश्यक है। इससे ऋण वसूली, वित्तीय अनुशासन और बैंकिंग व्यवस्था में विश्वास मजबूत होगा। वहीं

यूनाइटेड फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया आयबॉक के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह ने उपरोक्त पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, एसएलबीसी तथा महानिदेशक संस्थागत वित्त विभाग को मेल द्वारा भेज कर कार्रवाई करने की मांग रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button