उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए होगा टीका उत्सव

दिसम्बर माह में चलेगा टीका उत्सव 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को

नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए दिसम्बर में टीका उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुणा ने सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीका उत्सव में शून्य से पांच साल तक की आयु के उन बच्चों के टीकाकरण पर जोर रहेगा जो कि किन्हीं कारणों से नियमित टीकाकरण से छूटे हैं।

पेंटा-1 तथा मीजल्स-रूबेला (एमआर)की खुराक से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किये जाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। जनपद में इस वित्तीय वर्ष में, एक अप्रैल से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष शून्य से एक साल तक की आयु के कुल 64 फीसद बच्चों का नियमित टीकाकरण हो चुका है।

वर्तमान में लक्ष्य के सापेक्ष 66.5 फीसद बच्चों को पेंटावेलेंट-1, 61.4 फीसद को पेंटावेलेंट-2, 60.1 फीसद को पेंटावेलेंट-3, 45 फीसद को हिपेटाइटिस बी, 76.5 फीसद को एमआर-1 तथा 64 फीसद बच्चों को एमआर-2 का टीका लग चुका है। टीका उत्सव का आयोजन नियमित सत्रों के माध्यम से किया जायेगा।

इन सत्रों के आयोजन से पहले आशा कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों की सूची बनाई जाएगी। टीका उत्सव की सभी गतिविधियाँ यूविन पोर्टल के माध्यम से की जाएँगी व समीक्षा भी यूविन पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इसको लेकर जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है। सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पांच साल में सात बार टीकाकरण कर बच्चों को 12 जानलेवा बीमरियों से बचाया जा सकता है।

जानें टीकाकरण से 12 बीमारियों से सुरक्षा..

टीबी, पोलियो, हिपेटाइटिस बी, टिटेनस, काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, डायरिया, निमोनिया, जापानी इन्सिफेलाईटिस, रूबेला और इन्फ्लुन्जा से बचाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button