अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया सरकार का जताया आभार 

 

लखनऊ ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारत के प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीका देश नाइजीरिया दौरे पर गए थे जहाँ नाइजीरिया में पीएम मोदी को नाइजीरिया सरकार ने सर्वोच्च सम्मान “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” सम्मान से सम्मानित किया है।

इसके पहले यही सम्मान महारानी एलिजाबेथ को दिया गया था। यह दूसरा सम्मान पाने वाले विदेशी नेता पीएम मोदी हैं। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का नाइजीरिया की सरकार और लोगों का हृदय से आभार व्य​क्त करता हूं। मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदर भाव से स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button