आयुर्वेदिक अस्पताल में एक पेड़ मां के नाम के तहत चला पौधरोपण अभियान
प्रो. मौर्य ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 37 करोड़ पौध रोपण महा अभियान चलाकर पौध रोपण किया गया। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य के निर्देशन में ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
वहीं अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रो.दिनेश कुमार मौर्य द्वारा पौधारोपण कर किया। इस दौरान कालेज एवं अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्ट, छात्र छात्राओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधा पौध रोपण अभियान में शामिल रहे।
डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कुल 101 पौधों का रोपण किया गया। इसी क्रम में प्राचार्य ने कहा कि आज के प्रदूषित वायुमंडल में वृक्षारोपण द्वारा ही मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।
प्रत्येक मनुष्य को पारिस्थितिकी तंत्र बचाने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। अभियान में सभी चिकित्सक , शिक्षक, पैरा मेडिकल कर्मचारी , अन्य छात्र छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।



