विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में पैदल मार्च
50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में चला जन जागरूकता अभियान

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
शनिवार को आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदर नगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के दिशानिर्देशन में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गयी।
जिसमें चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए आमजन मानस को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पैदल मार्च के दौरान डॉ एके दीक्षित चिकित्सा अधीक्षक, समस्त डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवम समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि कल विश्व रक्तदान दिवस मनाया जायेगा। इसी उपलक्ष्य me आज लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर से आलमबाग चौराहे तक पैदल मार्च निकालते हुए रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि कल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दर्जनों वालेंटियर रक्तदान करने के लिए पंजीकरण कराया है।



