उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कड़ाके की ठंड में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री

रैन बसेरा पहुंचकर लोगों से जाना हाल, बांटा कम्बल  

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रमण पर निकले। बुधवार की रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ाके की ठंड के बीच अचानक राजधानी के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंच गए। जिसमें मुख्यमंत्री का काफिला पहले पेपर मिल कॉलोनी पहुँचा, जहां उन्होंने प्रवासरत लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया और फिर लक्ष्मण मेला रोड की ओर भी गए। जहाँ अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोग ठहरे हुए थे। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई किसी अन्य कार्य से लखनऊ आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भावविभोर हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आएंगे। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब योगी खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। वहीं मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों ठहरे लोगों रैन बसेरा में सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को देखते ही सभी आश्चर्य चकित हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button