आरएमएल निदेशक FIAPSM फेलोशिप से सम्मानित
प्रो सिंह नित नई उपलब्धियों को हासिल करने में अग्रसर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रो सीएम सिंह नित नई बुलंदियों को हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार को
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान निदेशक डॉ. सीएम सिंह को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (FIAPSM) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य, निवारक चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने एक वैज्ञानिक सत्र में चेयर पर्सन जज के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका को बखूबी निभाया।
यह उपलब्धि संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य नेतृत्व में प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करती है। इसके पहले बीते 21 फरवरी को प्रो सीएम सिंह को उत्कृष्ट व दूरदर्शी विचारधारा के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह को गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पोषण एवं जनस्वास्थ्य कांग्रेस एनसीआईकॉन-2026 में प्रतिष्ठित “प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी मेडिसिन” से सम्मानित किया गया।



