35 मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने क्विज़ प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
एएसएमसी बिजनौर रैम्बो-क्यू विजयी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। एमबीबीएस छात्रों की क्विज़ प्रतियोगिता में एएसएमसी बिजनौर रैम्बो-क्यू को विजयी घोषित हुई। शनिवार को
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पांचवीं इंटरकॉलेज रैम्बो-क्यू क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के फेज़ 2 एमबीबीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रदेश के 35 मेडिकल कॉलेजों की टीमें शामिल रही।
सभी प्रतिभागी टीमों के बीच हुए ऑनसाइट एलिमिनेशन राउंड के पश्चात चार टीमें फाइनल राउंड में पहुँचीं। जिसमें टीम एम्स रायबरेली, टीम केजीएमयू, टीम एएसएमसी बिजनौर और टीम जीएमसी कन्नौज।
फाइनल में रैपिड फायर, क्लिनिकल डायग्नोसिस, इम्यूनिटी कार्ड, सीक्वेंस राउंड, कैच द मिसमैच और पिटारा जैसे विषयगत राउंड्स आयोजित किए गए, जो प्रतिभागियों के ज्ञान, नैदानिक तर्कशक्ति और तत्परता की परख के लिए तैयार किए गए थे।
दर्शकों ने भी डम्ब चराड्स और पिक्शनरी जैसे इंटरैक्टिव सेगमेंट्स में भाग लिया।
कड़े मुकाबले के पश्चात टीम एएसएमसी बिजनौर को रैम्बो-क्यू 2026 का विजेता घोषित किया गया। जबकि टीम एम्स रायबरेली उपविजेता रही।
साथ ही कई छात्रों ने आग्रह करते हुए कहा कि जब वे अगले वर्ष एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में प्रवेश करें, तब भी माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा ऐसी ही क्विज़ पुनः आयोजित की जाए।
वहीं संस्थान निदेशक प्रो. सीएम सिंह द्वारा विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश भर से आए छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ-साथ माइक्रोबायोलॉजी विभाग की आयोजक टीम के प्रयासों की भी सराहना की।



