उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा की पासिंग आउट परेड 

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह की शुरुआत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शहीदों को नमन कर समारोह की शुरुआत की गयी।

मंगलवार को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा की 54वें बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पासिंग आउट परेड जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित की गयी।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्ता, महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान रमेश चंद्र, महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल, एमसीएफ, रायबरेली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। वहीं बी. वेंकटेश्वर राव, महानिरीक्षक-सह-निदेशक सहित रेलवे सुरक्षा बल रेलवे सुरक्षा विशेष बल के वरिष्ठ

अधिकारी, विभिन्न रेलवे विभागों के अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, अकादमी स्टाफ, परिवीक्षाधीन अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य तथा अन्य अतिथि भी समारोह में उपस्थित रहे। वहीं सबसे पहले

कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले रेलवे सुरक्षा बल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने 78 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक किया । इस प्रशिक्षण में इनडोर एवं आउटडोर मॉड्यूल सम्मिलित थे।

जिनका उद्देश्य रेलवे सुरक्षा प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यावसायिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, परिचालन कौशल तथा शारीरिक सुदृढ़ता का विकास करना था।

प्रशिक्षण के दौरान आपराधिक कानून, रेलवे सुरक्षा, साइबर अपराध, खुफिया जानकारी संकलन, आपदा प्रबंधन, अन्वेषण प्रक्रियाएं तथा रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस एवं सिविल पुलिस इकाईयों के साथ व्यावहारिक फ़ील्ड अटैचमेंट से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान तमन्ना दुआ को सर्वश्रेष्ठ इनडोर प्रशिक्षु तथा सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण परिवीक्षाधीन अधिकारी घोषित किया गया।

जबकि हर्ष दुबे को सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रशिक्षु घोषित किया गया। हर्ष दुबे ने परेड कमांडर के रूप में पासिंग आउट परेड का नेतृत्व किया। जिसमें गणपत राम यादव द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया तथा उन्हें व्यावसायिक उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के

उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बी. वेंकटेश्वर राव, महानिरीक्षक-सह-निदेशक, जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ ने नव उत्तीर्ण अधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button