1605 मामलों का लोक अदालत में हुआ निस्तारण
लोक अदालत असहाय निराश पीड़ितों का बना सहारा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश भर में विशेष लोक अदालत में मामलों निस्तारण किया गया।
शनिवार को डॉ मनु कालिया एचजेएस उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव द्वारा पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1605 मामलों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एंव मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायमूर्ति विकम नाथ,
न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय,मुख्य संरक्षक,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन एवं न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, कार्यपालक अध्यक्ष,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में एनआई एक्ट, 1881 की धारा-138 से सम्बन्धित वादों के निस्तारण विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। वहीं
प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार सांय 7 बजे तक उत्तर प्रदेश में आयोजित विशेष लोक अदालत में वाद निस्तारित किये गए। जिसमें प्री-लिटिगेशन वाद 26,
लम्बित वाद 1579 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान कुल निस्तारित वाद
1605 और समझौता धनराशि 168041120 का निपटारा कराया गया।



