शरीर में हानिकारक धातुओं के नियंत्रण को दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि रहे शामिल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शरीर में हानिकारक धातुओ के नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा यूनिसेफ तथा संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से “मेटालोमिक्स: धातु परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी।
यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश में सीसा जोखिम आकलन एवं पहचान अध्ययन के अंतर्गत आयोजित की गई। यह एक राज्यव्यापी अध्ययन है, जो संस्थान द्वारा यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
यह अध्ययन बच्चों और गर्भवती महिलाओं में पाँच भारी धातुओं में सीसा, कैडमियम, पारा, मैंगनीज़ और सेलेनियम के संपर्क का आकलन कर रहा है।
इस कार्य के अंतर्गत पेयजल, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर जैसे मसालों; सिंदूर, काजल और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधनों; तथा कंद फसलों, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, अनाजों और दालों में भी सीसे के स्तर की जाँच की जा रही है।
सभी परीक्षण इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज़्मा मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक द्वारा किए जा रहे हैं। वहीं
कार्यशाला में कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका की डॉ. कैथरीन शिलिंग ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने नमूना संग्रह एवं तैयारी से लेकर उपकरण द्वारा विश्लेषण, परिणामों की व्याख्या, गुणवत्ता आश्वासन एवं गुणवत्ता नियंत्रण तथा रिपोर्टिंग तक की पूरी विश्लेषणात्मक प्रक्रिया की जानकारी दी।
संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह के संरक्षण तथा डीन प्रो राजन भटनागर के सह-संरक्षण में हुआ। प्रो अमित कौशिक आयोजन अध्यक्ष तथा डॉ. निर्मल सिंह (यूनिसेफ) सह-आयोजन अध्यक्ष द्वारा किया गया।
डॉ. मिली सेंगर एवं डॉ. परवेज़ आलम (यूनिसेफ) ने आयोजन सचिव एवं सह-आयोजन सचिव का दायित्व निभाया।
कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें जिनमें सीएसआईआर–भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, आईआईटी कानपुर; स्वास्थ्य विभाग के वैज्ञानिक व
शोधकर्ता तथा संस्थान के संकाय सदस्य, रेज़िडेंट चिकित्सक, प्रयोगशाला वैज्ञानिक और फ़ील्ड इन्वेस्टिगेटर शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान पाँच प्रत्येक सत्र के साथ व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
साथ ही धातुएँ, उनका संपर्क तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर प्रभाव; उपयुक्त विश्लेषण विधियों का चयन आईसीपी-एमएस, एएएस एवं आईसीपी-ओईएस; नमूना संग्रह से विश्लेषण के लिए घोल तैयार करने तक,
संदूषण नियंत्रण सहित; उपकरण संकेत से अंतिम परिणाम तक कैलिब्रेशन, डिटेक्शन लिमिट एवं सांद्रता की गणना;क्यूए-क्यूसी, डेटा जारी करना एवं उत्तर प्रदेश में इसका उपयोग। डॉक्टरों का मानना है कि
सीसा, कैडमियम और पारा जैसी भारी धातुएँ कम मात्रा में भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती हैं। गर्भावस्था, शैशवावस्था और प्रारंभिक बाल्यावस्था इस दृष्टि से सबसे संवेदनशील अवधि होती हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य विश्वसनीय, तुलनीय और गुणवत्ता-सुनिश्चित धातु डेटा तैयार करने के लिए एक साझा ढाँचा विकसित करना था। यह डेटा संपर्क के स्रोतों की पहचान करने तथा उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु साक्ष्य-आधारित जन-स्वास्थ्य कार्रवाई में सहायक होगा।
कार्यशाला का समापन पोस्ट-टेस्ट और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया।



