15 वर्षो में कार्डियोलॉजी विभाग ने लाखों मरीजों को किया लाभान्वित
कार्डियोलॉजी विभाग ने 15 वें स्थापना दिवस समारोह में गिनाई उपलब्धियां

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कार्डियोलॉजी विभाग के स्थापना दिवस समारोह में उपलब्धियां गिनाई गयी।
शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग का 15वाँ स्थापना दिवस मनाया गया । वहीं समारोह का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह के दिशानिर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, तकनीशियन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गयी। स्थापना दिवस समारोह के दौरान कार्डियोलॉजी विभाग के स्वयं के एंथम प्रस्तुत किया गया ।
“केयरिंग हार्ट्स” की भावना को अभिव्यक्त करने वाले इस गीत की सभी अतिथियों सराहना की।
कार्डियोलॉजी विभाग की 15 वर्षों की यात्रा गिनाई..
कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो भुवन चंद्र तिवारी ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2011 से 2026 तक की विकास यात्रा एवं प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ हुआ विभाग आज उन्नत हृदय चिकित्सा, आधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है।
उन्होंने बताया कि विभाग के स्थापना से अब तक लगभग पाँच लाख ओपीडी परामर्श एवं 51 हजार से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया। वर्ष 2026 में 57 हजार से अधिक ओपीडी परामर्श एवं 6,000 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया।
डीएम कार्डियोलॉजी की सीटों में एक से आठ प्रति वर्ष की वृद्धि। कैथ लैब सुविधाओं का विस्तार एवं चौबीसों घंटे आपातकालीन हृदय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ओसीटी, आईवीयूएस निर्देशित एंजियोप्लास्टी, एक्साइमर लेजर एंजियोप्लास्टी एवं स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग। मरीजों को उसी दिन इकोकार्डियोग्राफी एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की सुविधा।
प्रो तिवारी ने बताया कि हार्ट फेल्योर, पल्मोनरी हाइपरटेंशन एवं पेसमेकर मरीजों के लिए विशेष क्लीनिकों का संचालन। “हृदय सेतु-स्टेमी केयर यूपी” कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में हार्ट अटैक के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल। साथ ही
संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने कार्डियोलॉजी विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने मरीजों के उपचार, आधुनिक तकनीक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
संस्थान का लक्ष्य कार्डियोलॉजी विभाग की क्षमताओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे उन्नत एवं व्यापक हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो विक्रम सिंह ने कहा कि विभाग की चौबीसों घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं एवं समय पर हृदय संबंधी उपचार से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यकारी कुलसचिव प्रो सुब्रत चंद्र ने विभाग की उपलब्धियों को टीम भावना, समर्पण एवं बेहतर संस्थागत समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने विभाग के निरंतर विकास के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो भुवन चंद्र तिवारी ने कहा, “वर्ष 2011 में हमारी यात्रा गुणवत्तापूर्ण हृदय चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ हुई थी।
पिछले 15 वर्षों में हमने न केवल संसाधनों एवं चिकित्सा प्रक्रियाओं की संख्या में वृद्धि की है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भविष्य में हमारा प्रमुख उद्देश्य अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, उपचार के बेहतर परिणाम, मरीजों की सुरक्षा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण हृदय चिकित्सा पहुंचाना है।
कर्मचारी हुए सम्मानित..
इस अवसर पर विभाग के नर्सिंग अधिकारियों, कार्डियोलॉजी तकनीशियनों एवं वार्ड अटेंडेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



