101 वर्ष का हुआ मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, हेल्थकेयर को बनाया यादगार
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के स्थापना दिवस पर गिनाई उपलब्धि

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस 101 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया गया। मंगलवार को
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस ने 101वें स्थापना दिवस पर सेंट्रल कमांड के कमांड हॉस्पिटल के शिवम लॉन्स में यादगार बनाया गया। जिसमें नर्सिंग अधिकारियों की कई पीढ़ियों की शानदार विरासत और योगदान को सम्मानित किया गया।
इस जश्न में 01 अक्टूबर को एएमसी वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि समारोह और नर्सिंग ऑफिसर्स मेस में केक काटने का कार्यक्रम शामिल था। जश्न का समापन 3 अक्टूबर को सेंट्रल कमांड के कमांड हॉस्पिटल के शिवम लॉन में हुआ।
मुख्य अतिथि, सेंट्रल कमांड के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल सीजे जयचंद्रन ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परिवार को 101वें साल में प्रवेश करने पर बधाई दी और कुशल, संवेदनशील और मरीज़-केंद्रित मिलिट्री हेल्थकेयर में नर्सिंग अधिकारियों के बेहतरीन योगदान की सराहना की।
उन्होंने नर्सिंग में मानवीय संवेदना बनाए रखते हुए पेशेवर उत्कृष्टता, लगातार सीखने, इनोवेशन, रिसर्च और नई तकनीकों को अपनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने मरीज़ों की देखभाल, शिक्षा, ट्रेनिंग और मेंटरिंग में टीचिंग स्टाफ की भूमिका की भी सराहना की।
101वर्षो की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस यात्रा सेवा, संवेदना, साहस और पेशेवर रवैये को फिर से दोहराया।



