उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ हवाई टूर पैकेज शुरु

आईआरसीटीसी ने जारी किया टूर पैकेज 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए हवाई टूर पैकेज दिया जा रहा है। मंगलवार को

आईआरसीटीसी की तरफ से हवाई जहाज टूर ‘हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ पैकेज का ऐलान किया है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, जो देश-विदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षक एवं सुविधाजनक टूर पैकेज संचालित करता है।

इसी क्रम में आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा ‘हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ (4 रात/5 दिन) नामक विशेष हवाई टूर पैकेज का संचालन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

इस यात्रा के अंतर्गत यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी, रामोजी फिल्म सिटी, चारमिनार एवं सुरेंद्रपुरी सहित हैदराबाद एवं आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही हैदराबाद की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत एवं आधुनिक पर्यटन स्थलों का अनुभव भी यात्रियों को कराया जाएगा।

पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं रात्रि भोजन, स्थानीय वातानुकूलित परिवहन, निर्धारित दर्शनीय स्थलों का भ्रमण तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल हैं।

जिससे यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार बन सके। अजीत कुमार सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक

आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र ने बताया कि पैकेज के अंतर्गत सिंगल ऑक्यूपेंसी 51,500 रूपये प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्यूपेंसी 43,500 रूपये प्रति व्यक्ति तथा ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 42,500 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

5 से 11 वर्ष के बच्चों (बेड सहित) का शुल्क 37,900 रूपये प्रति बच्चा, 5 से 11 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क 36,800 रूपये प्रति बच्चा तथा 2 से 5 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क 22,300 रूपये प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है।

इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी तथा सीटें सीमित हैं। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9305111765, 9236391911, 9236391909, 8287930912 एवं 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button