उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य 

उप मुख्यमंत्री एवं महापौर भी रही सहभागी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लोक आस्था के छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा भक्ति देखने को मिली। रविवार को

छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था के साक्षी बने। साथ में महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने छठ व्रती माताओं-बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की स्मारिका ‘सनेश’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। छठ भारत की सनातन सांस्कृतिक आत्मा का वह दिव्य प्रकाश है, जो हमें श्रद्धा, पवित्रता, आत्मशुद्धि और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है।

इसके अलावा बाराबंकी शहर के प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित तालाब घाट पर संध्या अर्घ्य के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा घाट “जय छठी मैया” के जयकारों से गूंज उठा।

सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर बाद आस्था का पूरा सैलाब उमड़ आया हो। छठ व्रती महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में, सिर पर दउरा लेकर घाट पर पहुंचीं और कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

इसी क्रम देश प्रदेश के अलग अलग जगहों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का सिलसिला चलता रहा। लोग छठी मैया की जय जयकार करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button