उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मधुमेह से बचाव को भरपूर नींद के साथ तनावमुक्त जीवनशैली जरुरी – डॉ आनंद त्रिपाठी 

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में मना विश्व मधुमेह दिवस 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मधुमेह से बचाव के लिए तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।

शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने विश्व मधुमेह दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि आज ही दिन इन्सुलिन की खोज हुई और चिकित्सा जगत में एक मील का पत्थर साबित हुई । डॉ त्रिपाठी ने कहा आज की नई पीढ़ी आधुनिक जीवन शैली अपनाकर रोगी होती जा रही है।

इन सबके बीच हम कैसे अपने को डायबिटीज से बचायें और क्या अपनाये यह जरुरी हो गया है ।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः व्यायाम, खाने में अधिक तेल युक्त और मीठा खाने में परहेज, 8 घंटे की भरपूर नींद और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं ।

साथ ही वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप अग्रवाल ने बताया कि केवल औषधि के सहारे न रहें, वरन् इसके साथ व्यायाम और भोजन को भी जरुरी है।

तभी डायबिटीज के नुकसान से बच सकते हैं ।

इस मौके पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ,नर्सिंग ऑफिसर, मरीज व मरीज के परिजन, क्षेत्रीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button