नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा मिलेगा गैलंट्री अवॉर्ड
सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अमरनाथ मिश्र पूर्व शासन का प्रशस्ति पत्र डीजी डिस्क, राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक और विभिन्न अधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र बेहतर काम के लिए हासिल कर चुके हैं।
राजधानी में कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते रहते हैं। यही नहीं अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सिविल डिफेंस के ब्लैकआउट अभ्यास में हमेशा अपने तत्परता को दिखाते हुए झोपड़ी एवं लाइव फायर सूट पहनकर बचाव का तरीका प्रदर्शित किया था।
शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहते हुए चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा को गैलंट्री अवार्ड घोषित होने से नगर में समस्त वार्डन एवं नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों में ख़ुशी व्याप्त है। डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी,रामगोपाल सिंह सहित सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों ने कहा कि चीफ वार्डन का सिविल डिफेंस में योगदान सराहनीय है।



