उत्तर प्रदेश

नगर निगम कर्मचारी संघ ने लंबित मांगो को ले प्रभारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़।नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगो को लागू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया । मंगलवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री रामअचल द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर प्रभारी अधिकारी (अधिकारी ) अशोक सिंह को ज्ञापन सौपा। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा द्वारा बताया गया कि संघ प्रतिनिधियों एवं नगर आयुक्त के मध्य बीते वर्ष हुई वार्ता में बनी सहमति का अनुपालन सुनिश्चित न होने के कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जिससे समयबद्व किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा गया। वहीं प्रभारी अधिकारी अशोक सिंह ने जल्द ही लम्बित मांगो की पूरा करने का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों की लंबित मांगों में..

चतुर्थ श्रेणी से द्वितीय श्रेणी लिपिक, द्वितीय श्रेणी लिपिक से प्रथम श्रेणी लिपिक, माली से प्रधान माली, सहायक अध्यापिका से मुख्य अध्यापिका, आशुलिपिक से सचिव के पद पर पदोन्नति किया जाना। जनवरी 2025 में एसीपी कमेटी गठित कर पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ प्रदान कराया जाना। कर्मचारियों का स्थाईकरण किया जाना। नगर आयुक्त के मध्य हुई वार्ता में बनी सहमति का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना शामिल किया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा महामंत्री राम अचल उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार, मंत्री रेखा यादव संगठन मंत्री निखलेश खरे कार्यालय प्रभारी शत्रोहन कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button