उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

सुरक्षित माहौल में ही देश समाज गति को प्रगति में बदल सकता – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने बलिदानियों की वीर नारियो भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

 

मेरठ। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में पहुंचे। शनिवार को मुख्यमंत्री समारोह के दौरान देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की वीर नारियों एवं माता तथा वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न जनपदों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का लोकार्पण किया। यह समारोह भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान और हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सूर्या कमान के तत्वावधान में मुख्यालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया द्वारा कालवंत सिंह स्टेडियम में एक भव्य पूर्व सैनिक समारोह का आयोजन किया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2,500 से 3,000 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान तथा डॉ. सोमेंद्र तोमर की उपस्थिति में किया।

पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए 3 बड़ी घोषणाएं..

👉 उत्तर प्रदेश के वीरता पुरस्कार विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना करना।

👉 पूर्व सैनिकों और वीर सैनिकों के परिवारों के घर के लिए स्टाम्प ड्यूटी माफी की सीमा में वृद्धि करना।

👉 शहीदों के आश्रितों को उनके गृह जिलों में रोजगार उपलब्ध कराने के उपाय करना।

कार्यक्रम का शुभारंभ सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। देशभक्ति की धुनों एवं सैन्य संगीत ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति, गौरव और देशसेवा की भावना का संचार किया।

इस अवसर पर सेना कमांडर ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने भी पूर्व सैनिक समुदाय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह के दौरान वीर नारियों को उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सेना कमांडर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट पूर्व सैनिकों से भी संवाद किया तथा समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवा और उपलब्धियों की सराहना की।

समारोह का एक प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना रहा।

इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों, एजेंसियों एवं संबंधित संस्थानों द्वारा विशेष सहायता एवं शिकायत निवारण काउंटर स्थापित किए गए।

इन काउंटरों के माध्यम से पेंशन संबंधी समस्याओं, दस्तावेजों, ईसीएचएस सुविधाओं तथा अन्य कल्याणकारी विषयों पर पूर्व सैनिकों को मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। संबंधित अधिकारियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए गए।

इसीक्रम में मुख्यमंत्री ने देश के प्रहरियों को नमन करते हुए कहा की जब हम सुकून की नींद ले रहे होते हैं तो देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक जाग रहे होते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम सब जानते हैं कि कोई भी समाज हो देश हो सुरक्षित माहौल में ही अपनी गति को प्रगति में बदल सकता है।

सैनिक देश की रक्षा के लिए सियाचिन की बर्फ़ीली चोटियां हो, रेगिस्तान की तपती रेत हो या समुद्र की गहराईयां हो,या देश के भीतर आयी हुई कोई आपदा हो हमारा सैनिक हर जगह खड़ा मिलता है। इस मौके पर

राज्य सरकार में राज्य मंत्री दिनेश खटीक, राज्य सरकार में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ से सांसद अरुण गोविल, रक्षा बलों के जवान और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button