विशेषज्ञों ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय
किसी को भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड न करें साझा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सुझाव दिए गए।
गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से आज “विशेष साइबर अवेयरनेस सत्र” का आयोजन किया गया।
यह सत्र एचडीएफसी बैंक की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया । वहीं
सत्र में बैंक की टीम ने तीन विषयों पर जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल एवं वित्तीय धोखाधड़ी के उभरते स्वरूप, जैसे डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई, क्यूआर कोड फ्रॉड, फिशिंग और ओटीपी स्कैम। जिसमें
सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, पासवर्ड सुरक्षा और 2-वे वेरिफिकेशन और
साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया बताई। पवन सिंह ने प्रतिभागियों को सुझाव देते हुए कहा कि वे किसी को भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें,
और संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत दें। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। वहीं
सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह, डीन प्रो राजन भटनागर, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. रिचा चौधरी, संकाय सदस्य, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डीन प्रो राजन भटनागर की ओर से पवन सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन राखी जी. नायर ने किया।



