यूपीएसटीएफ ने इनामी श्रद्धा दुबे को किया गिरफ्तार
साथ में ड्राइवर और बहन को नागपुर से पकड़ा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में शिवा हत्याकांड मामले में यूपीएसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है।
शिवा हत्याकांड मामले में फरार चल रही 50 हज़ार इनामी श्रद्धा दुबे व चालक और बहन को यूपी एसटीएफ एवं लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से नागपुर से गिरफ्तार किया गया।
वहीं एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने इनामी श्रद्धा दुबे व उनका ड्राइवर और बहन की गिरफ़्तारी का बयान जारी किया। साथ ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने श्रद्धा दुबे की गिरफ़्तारी की बाइट जारी की।
थाना हजरतगंज पर बीते 9 अक्टूबर को वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर ₹50,000-₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
जिसे लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक. कार्रवाई प्रचलित है। नागपुर में ट्रांजिट रिमांड प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया जाएगा।



