व्हाइट कोट सेरेमनी एवं महर्षि चरक शपथ कार्यक्रम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मानव सेवा के लिए किया प्रेरित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। बुधवार को
व्हाइट कोट सेरेमनी एवं महर्षि चरक शपथ ( एमबीबीएस बैच 2026) के अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा एकेडमिक ब्लॉक में व्हाइट कोट सेरेमनी एवं महर्षि चरक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसे संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गयी।
इसके पश्चात आयोजन के अध्यक्ष एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एसडी कांडपाल द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रो राजन भटनागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो विक्रम सिंह, प्रो प्रद्युम्नं सिंह और डॉ. सीएम सिंह ने मेडिकल छात्रों को उनके भविष्य के बारे में संबोधित किया।
इसके पश्चात एमबीबीएस बैच 2026 के छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाया गया, जो चिकित्सा के इस नोबल पेशे में उनके प्रवेश का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रो पीयूष कारीवाला प्रोफेसर(जूनियर ग्रेड) डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा ‘व्हाइट कोट का महत्व प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत एमबीबीएस बैच 2026 के छात्र-छात्राओं को महर्षि चरक शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष प्रो एसडी कांडपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में डॉ. मिली सेंगर (एसोसिएट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन) द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।



