
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शिक्षक दिवस पर शोधार्थियों ने अपने अनुभव बताये। तकमिल उत्तिब कॉलेज के परास्नातक विभाग के निस्वा व क़बालत में शोधार्थियों ने शिक्षक दिवस मनाया ।
इस अवसर पे शोधार्थियों ने गुलदस्ते भेंट कर शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा डॉ आयशा खातून ने किया। सभी शोधार्थियों ने अपने अपने अनुभव साझा कर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस मौके पे विभाग के शिक्षक डॉ मरियम रुकैयया तथा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीराम सिंह ने शोधार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं
प्रोफेसर सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि जो कभी गलती न करे उसे रहमान कहते हैं। जो अपनी गलती पे पश्चाताप करे उसे इंसान कहते हैं और जो गलती पे गलती करे उसे शैतान कहते है।
इसलिए इंसान बनने की कोशिश करते रहो। साथ ही केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गयी।
कार्यक्रम में शोधार्थी डॉ आयशा, डॉ फरहीन, डॉ एमन कुलसुम, डॉ फातिमा, डॉ अज़ीज़ा, डॉ नगमा, डॉ असमा, डॉ उजमा तथा विभाग की कर्मचारी शारदा देवी भी उपस्थित रही।
इसके अलावा रविवार को औरंगाबाद क्षेत्र में स्थिति आनंद बौद्ध विहार में, मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी के जनरल सेक्रेटरी डॉ अब्दुल कुदूस हाशमी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस मौके पर औरंगाबाद गाँव के छोटे बच्चों ने अपनी अपनी कौशल प्रस्तुति भी दी। वहीं बौद्ध विहार की भंनते कुमारी अतिदीपा ने प्रो मनीराम सिंह सहित प्रो. आरबी राम, प्रो सफिया लोखंडे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को भी उपहार देकर हौसला बढ़ाया।



