उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रमुख सचिव ने आयुर्वेद छात्रा को किया सम्मानित 

महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्रा को उत्कृष्ट योगदान के लिए दी बधाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आयुर्वेद चिकित्सा शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। गुरुवार को

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की बीएएमएस बैच 2022 की छात्रा वसुंधरा राजपाल को आयुर्वेदिक चिकित्सा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

साथ ही प्रमुख सचिव ने छात्रा के उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी। ज्ञात हो कि महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सुधा सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की।

​वसुंधरा को यह सम्मान आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके समर्पण, प्रतिष्ठित स्पार्क 3.0′ कार्यक्रम में चयन, और ‘भारत नारी शक्ति गौरव सम्मान’ प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दिया गया।

इसके अलावा उन्होंने इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन हैकशिफ्ट में भी महाविद्यालय का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है। वहीं

​महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह ने वसुंधरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ शोध और तकनीकी नवाचारों में छात्रों की ऐसी भागीदारी प्रदेश और संस्थान का गौरव बढ़ाती है।

महाविद्यालय परिवार ने भी वसुंधरा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button