उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने मधुमेह से बचाव को संतुलित भोजन, नियमित योगाभ्यास बताया 

विश्व मधुमेह दिवस पर मरीजों को किया जागरूक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित भोजन, नियमित योगाभ्यास जरुरी बताया गया।

शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसका मधुमेह की समय पर पहचान, उचित प्रबंधन एवं आयुर्वेद सम्मत स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

वहीं प्राचार्या एवं अधीक्षिका प्रो. सुधा सिंह के निर्देशन में तथा कायचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. शरद जौहरी, पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ. शची श्रीवास्तव एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 120 मरीजों एवं उपस्थित जनसामान्य को मधुमेह के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही मधुमेह नियंत्रण के लिए आयुर्वेदानुसार उचित आहार-विहार, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, नियमित योग-व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी गई।

इसीक्रम में मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क औषधि वितरण कर स्वास्थ्य शिक्षा के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कायचिकित्सा विभाग के संकाय सदस्य प्रो. विनोद सिंह, डॉ. मोनिका अस्थाना एवं डॉ. अनंत कृष्ण का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

मंच संचालन कायचिकित्सा विभाग की पीजी स्कॉलर डॉ. प्रिया श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा पीजी स्कॉलर डॉ. हर्ष कुमार द्विवेदी ने मधुमेह विषय पर जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कायचिकित्सा विभाग के समस्त पीजी स्कॉलर्स की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button