उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जिम्स ने क्लिनिकल रिसर्च में पुरस्कारों की लगाई झड़ी 

डॉ रितु 'रिसर्च एप्रिसिएशन अवार्ड' से सम्मानित 

 

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सा संस्थान को तीन ख़िताब से नवाजा गया ।

शनिवार को लखनऊ के द मॉल एवेन्यू स्थित एक होटल में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी (आईईसी) और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. रितु शर्मा को प्रतिष्ठित ‘रिसर्च एप्रिसिएशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम ‘यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल’ द्वारा प्रदान किया गया। क्लिनिकल रिसर्च में उत्कृष्ट योगदान और ‘यूपी-इमरास’ (इंटीग्रेटेड मेडिकल रिसर्च एप्लीकेशन सिस्टम) रिसर्च लीडरबोर्ड में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

संस्थान मिले पुरस्कारों में ..

👉 राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), ग्रेटर नोएडा: क्लिनिकल रिसर्च में समग्र उत्कृष्ट योगदान और यूपी-इमरास रिसर्च लीडरबोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संस्थान को यह सम्मान मिला।

👉 इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी (आईईसी), जिम्स, ग्रेटर नोएडा: अनुसंधान मानकों और यूपी-इमरास लीडरबोर्ड में अनुकरणीय कार्य के लिए समिति को सम्मानित किया गया।

👉 डॉ. रितु शर्मा (प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, जिम्स): क्लिनिकल रिसर्च में उनके व्यक्तिगत और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार समारोह ‘प्रैक्टिकल आस्पेक्ट्स ऑफ कंडक्टिंग क्लिनिकल ट्रायल्स’ विषय पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान संपन्न हुआ।

जिसका आयोजन यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल और इंडियन सोसाइटी फॉर क्लिनिकल रिसर्च (आईएससीआर) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

पुरस्कार प्रमाण पत्रों पर यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की अध्यक्ष वी. हेकाली झिमोमी (आईएएस) और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृतिका शर्मा (आईएएस) के हस्ताक्षर हैं।

इस कार्यशाला में क्लिनिकल ट्रायल साइट प्रबंधन एवं कार्यान्वयन, सुरक्षा रिपोर्टिंग और डीएसएमबी, क्लिनिकल ट्रायल दस्तावेजीकरण, डेटा प्रबंधन तथा यूपी-इमरास प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एक ही मंच पर संस्थान, एथिक्स कमेटी और संकाय सदस्य को मिला यह तिहरा सम्मान उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और नैतिक चिकित्सा अनुसंधान के प्रति जिम्स ग्रेटर नोएडा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button