उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

गुणवत्ता हर व्यक्ति के काम का अभिन्न अंग- प्रो आरके धीमन 

अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी वेबिनार के साथ मना विश्व गुणवत्ता माह 2026

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी वेबिनार के साथ विश्व गुणवत्ता माह मनाया गया।

मंगलवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा “क्वालिटी: पावरिंग परफॉर्मेंस” (गुणवत्ता: बेहतर प्रदर्शन की शक्ति) थीम के साथ विश्व गुणवत्ता माह 2026 मनाया गया। जिसे इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी वेबिनार का आयोजन किया गया ।

संस्थान के टेलीमेडिसिन केंद्र से संचालित दिन भर के इस कार्यक्रम में गुणवत्ता सुधार, मरीज़ों की सुरक्षा, नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता पर ज़ोर दिया गया।

जिसमें लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली और यूएई के शिक्षाविद, चिकित्सक, नर्सिंग पेशेवर, स्वास्थ्य प्रशासक और क्वालिटी विशेषज्ञ शामिल हुए।

जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता की संस्कृति को मज़बूत करना और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेरित करना था कि वे गुणवत्ता मानकों को मरीज़ों की देखभाल और संस्थान के प्रदर्शन में मापने योग्य सुधार में बदलें।

वहीं संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो आरके धीमन ने कहा कि गुणवत्ता हर व्यक्ति के काम का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थान में मरीज़ों की देखभाल, शिक्षण एवं प्रशिक्षण तथा शोध प्रमुख स्तंभ हैं और इन सभी में गुणवत्ता का महत्व है।

गुणवत्ता प्रदर्शन पर टिकी है। मृत्यु दर और रुग्णता पर नियंत्रण हो, प्रतिकूल घटनाएँ कम हों, और जाँच की प्रक्रियाएँ भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं जितना उपचार।

उन्होंने ज़ोर दिया कि हर मरीज़ के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार हो और हर विभाग अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करे। उन्होंने स्थापना दिवस पर विभागों के लिए ‘क्वालिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड’ देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से अंततः प्रदर्शन बेहतर होता है, और आयोजन टीम को बधाई दी। इसीक्रम में

इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो आरके सिंह ने कहा कि गुणवत्ता इस दौर का प्रतिमान है। केवल इमरजेंसी विभाग के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संस्थान के लिए, जहाँ हम टर्शियरी से क्वाटरनरी केयर की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी इस दिशा में पूरी लगन से काम कर रहे हैं। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन सचिव एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. तन्मय घटक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में गुणवत्ता कोई प्रमाणपत्र या ऑडिट की फ़ाइल नहीं,

बल्कि डॉक्टरों, नर्सों, तकनीशियनों और प्रशासकों की ज़िम्मेदारी है। वैज्ञानिक सत्र के दौरान अनुपम दास (पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता) ने गुणवत्ता की संस्कृति के निर्माण में नेतृत्व की भूमिका पर और डॉ. कमल मिश्रा (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ) ने

मरीज़ों के फीडबैक तथा जन स्वास्थ्य में गुणवत्ता आश्वासन पर विचार रखे। शेरोन शीबा थंबीथुरई (यूएई) ने चिकित्सकीय त्रुटियाँ कम करने के लिए साक्ष्य-आधारित पद्धति और प्रक्रिया सुधार के मॉडल प्रस्तुत किए, और प्रो. ज़फ़र नियाज़ ने रेडियोलॉजी रेडिएशन सुरक्षा पर जानकारी दी।

प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल (माइक्रोबायोलॉजी, आरएमएल) और प्रो. अफ़ज़ल अज़ीम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन ) ने एंटीबायोटिक स्टीवर्डशिप और दवा प्रतिरोध पर, तथा डॉ. विक्रमजीत सिंह (माइक्रोबायोलॉजी) ने संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण पर सत्र लिए।

बनरिशिषा बसाइवमोइत (फोर्टिस हॉस्पिटल आनंदपुर, कोलकाता) ने आपातकालीन चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन पर, डॉ. रिपु दमन चंद (टेलीमेडिसिन) ने टेलीहेल्थ में जोखिम प्रबंधन और चिकित्सकीय लापरवाही पर, तथा डॉ. सुखेन सामंत (अबू धाबी) ने ‘जस्ट कल्चर’, नर्सिंग दस्तावेज़ीकरण और कानूनी जवाबदेही पर चर्चा की।

चर्चाओं में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि गुणवत्ता केवल नियमों के अनुपालन का विषय नहीं, बल्कि बेहतर चिकित्सकीय परिणाम, मरीज़ों की संतुष्टि और कार्यकुशलता के लिए संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता है।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि गुणवत्ता की संस्कृति बनाने में हर स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका है। जिसकी नींव नवाचार, टीमवर्क, जवाबदेही और साक्ष्य-आधारित पद्धतियाँ हैं।

सह-आयोजन सचिव एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम की समन्वयक संस्थान की क्वालिटी नर्स जुइन दत्ते घोष रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button