उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला 

क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में आजमाया जोर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। सोमवार को

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले हुए।

क्रिकेट का मैच सीओई 11 और रजिस्ट्रार 11 के बीच हुआ। जिसमें सीओई 11 ने अरविंद के शानदार 28 रनों की बदौलत 10 आवरों में 79 रन बनाए। जबकि रजिस्ट्रार 11 की टीम ने आठवें ओवर में शांतनू पाठक के 20 रनों के योगदान से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इसके अलावा वॉलीबाल में वीसी11 और एफओएपी 11 की टीम आमने सामने रही। इस मैच में वीसी 11 ने एफओएपी 11 को दो सीधे सेटों में पराजित कर दिया। जबकि दूसरा मैच डीन 11 एवं कैस 11 के बीच खेल गया।

इस मैच में भी दो सीधे सेटों में कैस 11 ने डीन 11 को हरा दिया। साथ ही अंतिम मुकाबला बैडमिंटन का हुआ। जिसमें डीन 11 को कैस 11 ने हरा दिया।

जबकि एफओएपी 11 ने एफओपी 11 को शिकस्त दी। इस दौरान टॉस कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कराया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक नगरिया, कैस के निदेशक प्रो एसपी शुक्ल, खेल समन्वयक प्रो ओपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button