उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

आग उठती लपटों में फायर सूट पहनकर चीफ वार्डेन ने किया रेस्क्यू, बचाई जान 

आपदा राहत-बचाव मॉक ड्रिल में सुरक्षा ने दिलाया भरोसा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मॉकड्रिल के दौरान आग की उठती लपटो के बीच जान जोखिम में डाल कर चीफ वार्डेन ने घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर बचाई जान बचाई।

मानो हूबहू अपादा का सायरन की आवाज सुनाई दी हो । रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में सायंकालीन नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ब्लैकआउट एवं आपदा राहत-बचाव मॉक ड्रिल आयोजित की गयी।

जिसका उद्देश्य हवाई हमले, बम विस्फोट, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का प्रदर्शन करना था। वहीं

कार्यक्रम के दौरान जेएसओ टू डीजी सुमित मौर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं निर्धारित गतिविधियों की जानकारी दी। सायं कालीन मुख्यमंत्री एवं धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री नागरिक सुरक्षा, अशोक कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक,

नागरिक सुरक्षा, संयुक्त समद्दार प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा, विशाख जी जिलाधिकारी, नियंत्रक नागरिक सुरक्षा , प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, महापौर सुषमा खर्कवाल, राजीव कृष्ण डीजीपी उप्र, विधायक डॉ नीरज बोरा के साथ अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसके उपरांत मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने संबोधन करते हुए मॉक ड्रिल का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। मॉक ड्रिल प्रारंभ होते ही हवाई हमले की चेतावनी देते हुए नफीस अहमद ने सायरन बजाया।

सायरन की आवाज सुनते ही नीरज जौहर ने नागरिकों को निर्धारित शेल्टर हाउस में शरण दिलाई इसके बाद हवाई हमले एवं बम विस्फोट के कारण विभिन्न स्थानों पर आग लगने की स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया गया।

जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने लकड़ी एवं केमिकल से लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पाने का अभ्यास किया।

आग की लपटो के बीच बचाने पहुंचे फायर सूट पहनकर चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र..

आग की लपटों और धुएं से भरे मकान में पीएस सेट पहनकर रमेश सिंह चौहान ने कैजुअल्टी का रेस्क्यू किया।

इसके बाद नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र स्वयं फायर सूट पहनकर आग के बीच पहुंचे और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाने का साहसिक प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके सहयोग के लिए स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतु राज रस्तोगी भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में बम धमाकों में घायल नागरिकों को रामगोपाल की टीम ने स्ट्रेचर के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा शिविर तक पहुंचाया। राजेंद्र श्रीवास्तव ने रेस्टोरेंट में सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया।

सुनील तिवारी ने जाल के माध्यम से मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास कराया। जबकि विष्णु ने चेयर नॉट तकनीक का प्रयोग कर मकान की छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रदर्शन किया।

इमरान कुरैशी ने बम धमाके के कारण वाहन का सेंसर खराब होने और शीशे लॉक हो जाने की आपातकालीन स्थिति में शीशा तोड़कर घायल व्यक्ति को बाहर निकालने, सीपीआर देने तथा तत्काल अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

वहीं दिनेश माथुर की टीम ने आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास कराया।

इसके साथ ही मकान में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ टीम को सूचना देने तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा..

सायं 6:30 बजे एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का नियंत्रण संभालते हुए घायलों का रेस्क्यू एवं उपचार किया।

इस दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में दोनों टीमों के बीच समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। साथ ही क्षति रिपोर्ट प्राप्त कर मॉक ड्रिल समाप्ति की घोषणा की गई।

मॉक ड्रिल के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ऐसे अभ्यासों से न केवल बचाव दल की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों में भी आपदा से निपटने के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने मॉक ड्रिल की दी जानकारी..

नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल तीसरी बार आयोजित की जा रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को युद्ध, हवाई हमले, बम विस्फोट, आगजनी एवं प्राकृतिक अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल में स्वयं मैंने फायर सूट पहनकर आग की लपटों के बीच पहुंचकर घायल व्यक्ति का रेस्क्यू करने का प्रदर्शन किया, ताकि स्वयंसेवकों में साहस, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षित स्वयंसेवक अपनी सूझबूझ, साहस और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके कई लोगों की जान बचा सकते हैं।

इसी उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। जिनमें आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक चिकित्सा देने, सीपीआर, स्ट्रेचर संचालन, ऊंची इमारतों से रेस्क्यू तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

मिश्र ने आगे बताया कि इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर किए गए इस संयुक्त अभ्यास से सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता मजबूत होती है। श्री

मिश्र ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता बरतें, सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

इस मॉक ड्रिल के माध्यम से नागरिक सुरक्षा कोर, पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय, प्राथमिक चिकित्सा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अपनी तैयारियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक और विभागीय समन्वय अनेक लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button