उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

हिंदी केवल पखवाड़े तक सीमित नहीं, दैनिक जीवन का बनाये हिस्सा- योगेश शुक्ला 

यूनानी अस्पताल में हिंदी पखवाड़ा समारोह 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। हिंदी भाषा को अपनाने पर जोर दिया गया। मंगलवार को केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बख्शी का तालाब क्षेत्र विधायक योगेश शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। संस्थान की उप निदेशक डॉ. नजमुस सहर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में मुख्य वक्ता पूर्व उप निदेशक ज़िया-उल-हक़ ने राजभाषा हिंदी के वर्तमान परिदृश्य, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के महत्व तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने हिंदी को कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करने तथा भाषा के प्रति आत्मीयता एवं सम्मान बनाए रखने पर बल दिया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, सामान्य ज्ञान तथा कार्य समीक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. खेम चंद ने विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ. महबूब उस सलाम, अनुसंधान अधिकारी एवं हिंदी अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. विजय भान करते हुए अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत उद्बोधन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेश शुक्ला ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रहकर कार्यालयीन कार्यों एवं दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि अक्षय मौर्य ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राजभाषा हिंदी के सम्मान एवं कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button