उत्तर प्रदेश

राजस्व प्राप्त करने में हुई बढ़ोतरी -सुरेश कुमार खन्ना 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवंबर माह में अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवम्बर माह में कुल 18389.80 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के नवम्बर माह में 16610.53 करोड़ रू का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवंबर माह में गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 1779.27 करोड़ रू राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी मद के अन्तर्गत इस वर्ष माह नवम्बर में कुल 7793.48 करोड़ रू की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि इसी माह में प्राप्ति 6652.20 करोड़ रू रही थी। वैट के अन्तर्गत इस वर्ष माह नवम्बर में 2685.19 करोड़ रू की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह नवम्बर, 2023 में प्राप्ति 2737.13 करोड़ रू रही थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत इस वर्ष माह नवम्बर में कुल 4071.27 करोड़ रू की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 3788.55 करोड़ रू रही थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत इस वर्ष माह नवम्बर की राजस्व प्राप्ति 2263.77 करोड़ रू है जबकि गत् वर्ष माह नवम्बर, 2023 में प्राप्ति 1961.94 करोड़ रू रही थी। परिवहन के अन्तर्गत इस वर्ष माह नवम्बर की राजस्व प्राप्ति 1205.28 करोड़ रू है जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 1065.08 रू करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि कैरेक्टर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह नवम्बर में प्राप्ति 370.81 करोड़ रू है, जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 405.63 करोड़ रू रही थी। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत जीएसटी एवं वैट मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवंबर माह तक 74582.01 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है जो माह नवंबर तक निर्धारित लक्ष्य का 73.1 प्रतिशत है। आबकारी मद में माह नवंबर तक 30403.28 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 83.3 प्रतिशत है। इसी प्रकार स्टांप तथा निबंधन मद में नवंबर 2024 तक 19987.09 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 84.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि परिवहन मद में माह नवंबर 2024 तक 7579.74 करोड रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 93.2 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button