डॉ पीके गुप्ता FAICRO पुरस्कार के लिए हुए नामित
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का राष्ट्रीय स्तर बढ़ा सम्मान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रो प्रमोद कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के नामित किया गया। बुधवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर इंस्टीट्यूट डॉक्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
संस्थान के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता का चयन एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एआरओआई) द्वारा प्रतिष्ठित एफआईसीआरओ (फेलोशिप ऑफ द इंडियन कॉलेज ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) पुरस्कार 2026 के लिए चयन किया गया है।
यह पुरस्कार रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, कैंसर जागरूकता, शिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. गुप्ता के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता प्रदान करता है।
रोगी उपचार, क्लिनिकल अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों ने संस्थान में उच्चतम, प्रमाण-आधारित एवं बहुविषयक कैंसर उपचार को बढ़ावा दिया है।
इस सम्मान का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इस वर्ष देशभर से केवल सात रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है।
यह चयन शैक्षणिक उपलब्धियों तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर किया गया है। डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा, “एआरओआई द्वारा FAICRO पुरस्कार 2026 के लिए चयनित होना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।
मैं अपने मार्गदर्शकों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, परिवार और कैंसर रोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्हें यह पुरस्कार 4 दिसंबर 2026 को हैदराबाद में होने वाले एआरओआईकॉन 2026 समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
वहीं इस उपलब्धि के लिए संस्थान निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने डॉ. गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और यह केएसएससीआई की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, अनुसंधान व नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जानें कब मिलेगा डॉ गुप्ता को FAICRO अवार्ड..
केएसएससीआई के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित FAICRO पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।
देशभर से केवल 7 विशेषज्ञों को यह सम्मान मिला है। यह पुरस्कार उन्हें 4 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाले AROICON सम्मेलन में दिया जाएगा। निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट सहित समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।



