उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

महर्षि चरक स्मृति में लगाए औषधीय पौधे 

प्रदेश भर में चला एक पेड़ माँ के नाम अभियान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महर्षि चरक स्मृति में प्रदेश भर औषधीय पौधे लगाने का अभियान चलाया गया।

गुरुवार को प्रदेशवासियो के स्वास्थ्य, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोग निदान, चिकित्सा आहार और जीवनशैली में जड़ी-बूटियों का उपयोग करके रोगों के इलाज की विधि विकसित करने वाले महर्षि चरक स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान चलाया गया।

जिसमें प्रत्येक जनपद में औषधीय पौधों- तुलसी, नीम, हरड़, बहेड़ा, आंवला, चिरैता, कपूर, मुलेठी, बेल, सीता-अशोक, सहजन सहित स्थानीय मृदा व जलवायु के अनुकूल पौधों का रोपण कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना की गयी।

प्रदेश के समस्त वन प्रभागों में 190689 पौध रोपित कर महर्षि चरक औषधि वन स्थापित किये गये।

महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना में आयुष विभाग द्वारा सक्रिय भागीदारी की गयी तथा स्थानीय जनसमुदाय में उल्लासपूर्वक प्रतिभाग कर पौध रोपित किये। ज्ञात हो कि

विश्व पर्यावण दिवस के अवसर पर 5 जून को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ ने सिंदूर का पौध रोपित कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना का शुभारम्भ किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button