उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

कल से श्रीराम नवमी को ले मंदिरों में होगा श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ

श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी पूर्णाहुति-जयवीर सिंह

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में श्रीराम नवमी को ले कल से मंदिरों में श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की शुरुआत होगी। शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह , समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रीअसीम अरुण गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में निर्माणाधीन रोमा म्यूजियम, कन्नौज तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्रों लंबित परियोजनाओं व 1 ट्रिलीयन डॉलर इकोनॉमी की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठों एवं मंदिरों में रामचरितमानस का अखण्ड पाठ 5 व 6 अप्रैल को किया जायेगा। यह पाठ चयनित भजन मण्डलियो द्वारा किया जायेगा। इसके लिए इन्हें 5000 रूपये का मानदेय दिया जायेगा। मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। सभी जिलों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए गए हैं। 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी। साथ ही अष्टमी (5 अप्रैल) और श्रीराम नवमी (6 अप्रैल) को प्रदेश के प्रमुख राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, देवी मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष अनुष्ठान होंगे। जिलों में स्थानीय भजन मंडलियों और लोक कलाकारों की प्रस्तुति सुनिश्चित करने के लिए समितियों का गठन किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी करा दिया गया है। कार्यक्रम व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त 5000 रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी। संस्कृति विभाग की ई-डायरेक्टरी के माध्यम से कलाकारों का चयन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button